राज्य के बेरोजगार युवाओं एवं किसानों की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संगठन सोसाइटी ने मुख्यमंत्री के नाम ASDM रूडकी को सोपा ज्ञापन
आपको बता दे राज्य में बढ़ती बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं को लेकर आज किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी व उनके कार्यकर्ताओं ने रुड़की SDM कार्यालय पर पहुंचकर अपने दो सूत्रीय मांगो को लेकर ASDM रूडकी को ज्ञापन सोपा साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थितियां और यहां के संसाधन अत्यंत समृद्ध है परंतु नीतियों के अभाव में आज यहां का किसान व युवा पड़ोसी राज्य की तुलना में खुद को पिछड़ा महसूस कर रहा है
संगठन ने सरकार को अवगत कराया कि पंजाब व हरियाणा की तरह किसानों को ट्यूबवेल के लिए 100% निशुल्क बिजली दी जाए साथ ही उद्योगों में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत या उससे अधिक पदों पर अनिवार्य रूप से रोजगार देने का नियम कड़ाई से लागू किया जाए
उन्होंने कहा यदि सरकार इस विषय को गंभीरता से नहीं लेती है तो प्रदेश का किसान व बेरोजगार युवा इस सरकार को बदलने का काम करेगा






https://shorturl.fm/mkHAi
There is definately a lot to find out about this subject. I like all the points you made