• Tue. Apr 21st, 2026

Navbharat Update

Latest English News, Breaking News Alerts, Today's News, Uttarakhand News, India New

एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने दिखाया समाज सेवा का जज़्बा कोर विश्वविद्यालय की 7 दिवसीय विशेष शिविर का हुआ सफल समापन

रुड़की। कोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन किया गया। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए गांव में जनजागरूकता से जुड़ी अनेक सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया।

 

स्वयंसेवकों ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे-छोटे व्यवसायों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. अमरनाथ (कार्यक्रम अधिकारी), श्री अभिषेक गुप्ता (सह-कार्यक्रम अधिकारी) तथा श्री नितिन धीमान (सदस्य) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

शिविर के दौरान डॉ. डी. वी. गुप्ता द्वारा महिला सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया गया, जिससे स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। स्वयंसेवकों ने सामाजिक जागरूकता से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

समापन अवसर पर डॉ. एस. पी. सिंह (जिला समन्वयक, एनएसएस) ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया, उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया और शिविर में आयोजित सभी गतिविधियों की सराहना की।

विधायक प्रदीप बत्रा ने विधानसभा में उठाया गणेशपुर का दर्द सीवर लाइन से क्षतिग्रस्त घरों के लिए मांगा मुआवजा
हरिद्वार में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हुई ऐतिहासिक जनसभा में भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने भेंट की स्वामी विवेकानंद-राजयोग पुस्तक
सृष्टि जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया महिलाओं का सम्मान
16 thoughts on “एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने दिखाया समाज सेवा का जज़्बा कोर विश्वविद्यालय की 7 दिवसीय विशेष शिविर का हुआ सफल समापन”
  1. Mass comment blasting: $10 for 100k comments. All from unique blog domains, zero duplicates. I will provide a full report and guarantee Ahrefs picks them up. Email mailto:helloboy1979@gmail.com for payment info.If you received this, you know Ive got the skills.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Translate »
error: Content is protected !!
Right Menu Icon