भगवानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करते हुए करौंदी मंडल में भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
अपने प्रवास के दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डाडा मंडल में आयोजित शक्ति केंद्र की बैठक में भी भाग लिया। वहां उन्होंने शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को सशक्त बनाने का संकल्प लें और मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें।
इसके अतिरिक्त सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत टिफिन बैठक में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए सभी को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से रुड़की क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा सीट पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक समन्वय, जनसंपर्क और बूथ प्रबंधन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की सफलता अनुशासन, समर्पण और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने तथा अपने-अपने मंडलों के अंतर्गत बूथों पर नियमित प्रवास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बूथ ही भाजपा की वास्तविक ताकत हैं और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार बनता है।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,देवी सिंह राणा, मधुप त्यागी, मंडल अध्यक्ष संदीप रघुवंशी, विराट गोयल, भूपेंद्र सैनी, मुकुल त्यागी, प्रवीण संधू, सतविंदर प्रधान, सुशील पैंगोवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा और चुनावी तैयारियों के संकल्प से ओत-प्रोत रहा।





https://shorturl.fm/koSpw
Beşiktaş En İyi Su Kaçağı Tespiti Firması Beşiktaş’ta tavsiye ederim. https://maplebpo.com
https://shorturl.fm/Jr3tL
https://shorturl.fm/Q77e6
This is a really good tip particularly to those new to
the blogosphere. Short but very accurate info… Thanks for sharing this one.
A must read article!
Wow that was strange. I just wrote an really long comment but after I clicked submit my comment didn’t show up.
Grrrr… well I’m not writing all that over again. Anyway, just wanted to say wonderful blog!
Thanks for your personal marvelous posting! I really enjoyed
reading it, you are a great author. I will always bookmark
your blog and will often come back from now on. I want to encourage you to ultimately continue your great
job, have a nice evening!
Hello! I simply wish to give you a big thumbs up for your excellent information you’ve got here
on this post. I will be coming back to your web site for more
soon.
my web site; at
As someone who loves street style, well written piece — much appreciated.