• Thu. Mar 19th, 2026

Navbharat Update

Latest English News, Breaking News Alerts, Today's News, Uttarakhand News, India New

एसडी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव-रविंद्र सिंघल प्रबंधक और अशोक कुमार चुने गए अध्यक्षश्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव आहूत किए गए। जिसमें प्रबंधक,अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।

 

चुनाव अधिकारी सुबोध मलिक एवं पर्यवेक्षक नारायण दत्त शर्मा के नेतृत्व में एसडी कॉलेज परिसर में विगत सात जुलाई को प्रबंध समिति के चुनाव आयोजित किए गए थे जिसमें 69 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग करते हुए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार,उपाध्यक्ष दिनेश कुमार,सहायक प्रबंधक मुकेश कुमार गर्ग,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गोयल को चुना गया। इसके साथ ही कुलदीप कुमार गोयल,नत्थू सिंह,राजेश कपिल,संजय कुमार गर्ग,सुनील कुमार तायल,सुनील कुमार,विजय कुमार और विकास कुमार को सदस्य चुना गया था। वहीं चुनाव में प्रबंधक पर पद सौरभ भूषण शर्मा और रविंद्र सिंघल को समान वोट मिलने और एक वोट कैंसिल होने पर विवाद भी हो गया था। अब उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को प्रबंधक पद पर चुनाव हुए लेकिन सौरभ भूषण शर्मा ने इससे दूरी बनाए रखी और एक पद पर हुए इस चुनाव में 39 वोट डाले गए जिसमें 37 वोट लेकर रविंद्र सिंघल प्रबंधक चुने गए।

एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने दिखाया समाज सेवा का जज़्बा कोर विश्वविद्यालय की 7 दिवसीय विशेष शिविर का हुआ सफल समापन
विधायक प्रदीप बत्रा ने विधानसभा में उठाया गणेशपुर का दर्द सीवर लाइन से क्षतिग्रस्त घरों के लिए मांगा मुआवजा
हरिद्वार में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हुई ऐतिहासिक जनसभा में भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने भेंट की स्वामी विवेकानंद-राजयोग पुस्तक
18 thoughts on “एसडी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव-रविंद्र सिंघल प्रबंधक और अशोक कुमार चुने गए अध्यक्ष”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Translate »
error: Content is protected !!
Right Menu Icon