महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
रूड़की जादूगर रोड स्थित कार्यालय पर चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई! इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया! इस मौके वरिष्ठ भाजपा युवा नेता दीपक पांडे ने कहा की उन्होंने जीवन की अंतिम सांस तक वंदे मातरम् का गान करते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर सामना किया । कहा की उनके जीवन का पल-पल स्वाधीनता के लिए समर्पित रहा है! एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आयुष बिरला ने कहा की चंद्रशेखर आजाद का त्याग और तेजस्वी व्यक्तित्व युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा और मां भारती के प्रति बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। कहा की उनके बलिदान-गाथा का स्मरण कर आज भी रोम-रोम राष्ट्रप्रेम की भावना से भर उठता है। इस मौके पर ओम त्यागी, पंकज, शिवा, राहुल कंडारी, टीना, अक्षय पाल, ललित पाल, रजत पाल आदि मौजूद रहे





