• Sun. Jan 18th, 2026

Navbharat Update

Latest English News, Breaking News Alerts, Today's News, Uttarakhand News, India New

प्रेस क्लब चुनाव,सात पदों के लिए 35 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र..

रुड़की। प्रेस क्लब रुड़की समिति रजिस्टर्ड के वार्षिक चुनाव में दूसरे और अंतिम दिन नामांकन पत्र बिक्री हुए। जिसमें अब तक सात पदों पर कुल 35 पर्चे खरीदे गए हैं। आज किसी के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन रहेगा। संभावना है कि सभी दावेदार इसी दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

 

 

प्रेस क्लब रुड़की समिति रजिस्टर्ड 2025-26 के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष समेत सात पदों पर चुनाव प्रकिया चल रही है। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सुभाष सक्सेना ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को सात पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। दोनों दिनों में अध्यक्ष पद पर 10,उपाध्यक्ष पद पर 7, महासचिव पद पर 2,सचिव पद के लिए 5, कोषाध्यक्ष पद के लिए 4 और दो निदेशको के पद के लिए 7 पर्चे खरीदे गए हैं। बुधवार 17 दिसंबर को नामांकन का अंतिम दिन है और 18 को नाम वापसी एवं नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 दिसंबर को मतदान और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव संचालन समिति के सदस्य अरुण सोनकर,महेश्वर सिंह और मुकेश पांडेय ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवाई जाएगी। सभी प्रत्याशियों को नियमों के दायरे में रहकर चुनाव लड़ने की हिदायत दी गई है नियमो का उलंघन नहीं होने दिया जाएगा।

पूर्व मंत्री करतार सिंह भडाना ने राजा महेंद्र प्रताप विद्यालय इंटर कॉलेज नारसन में छात्र-छात्राओं को वितरित किए गरम स्वेटर 
राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष व त्याग हमारी पहचान की नींव- जिलाधिकारी
इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा- पीएम मोदी
3 thoughts on “प्रेस क्लब चुनाव,सात पदों के लिए 35 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र..”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
Right Menu Icon