भाजपा का हर कार्यालय कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन की शक्ति का प्रतीक है-धामी
रुड़की, 18 अक्टूबर 2025 – आज भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के नवनिर्मित जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन देशभर में अपने ढांचे को सुदृढ़ कर रही है, और प्रत्येक जिले में आधुनिक तकनीक से युक्त कार्यालयों का निर्माण इसका प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन एवं पूजन के साथ हुआ, जिसमें प्रदेश और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने देवी मां की आराधना की। मुख्यमंत्री धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ,रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, करतार सिंह भड़ाना,मेयर अनीता देवी अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, प्रदेश महामंत्री , राकेश गिरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में भाजपा आने वाले सभी चुनावों में प्रचंड विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत सिद्ध होगा और संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के हित में कार्य करने के लिए समर्पित है। उन्होंने संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री देशराज करनवाल, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, विधानसभा प्रत्याशी कुंवरानी देवयानी, राजपाल सिंह मास्टर, सत्यपाल, मुनीष सैनी, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, मयंक गुप्ता, राजेश सैनी, ललित मोहन अग्रवाल, अजीत सिंह,पवन सिंह तोमर अनीस गौड,सुशील त्यागी, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।





situs toto
Great article, the part about office attire was laid out step by step, this answered my questions.