पौड़ी गढ़वाल Archives - Navbharat Update

राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष व त्याग हमारी पहचान की नींव- जिलाधिकारी
(उत्तराखंड )

लोक संस्कृति और जनसहभागिता से गूंज उठा उत्सव, रजत जयंती समारोह बना यादगार

पौड़ी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर जिला मुख्यालय पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया तथा मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत समेत पूर्व सैनिकों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा एजेंसी चौक स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गयी। सभी ने राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनके योगदान और बलिदान को याद किया।

इसके उपरांत अतिथियों ने प्रेक्षागृह पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

समारोह में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को भी सुना और उनके संदेश से प्रेरणा ली।

मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन हजारों आंदोलनकारियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की परिणति है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के पीछे साधारण जनता की असाधारण भावना थी। एक ऐसा सपना, जिसमें पहाड़ का हर व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान का जीवन चाहता था। विधायक ने कहा कि आज जब राज्य अपनी रजत जयंती मना रहा है, तब हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि विकास की रोशनी प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ें, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें और विकसित उत्तराखंड – सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में भागीदार बनें।

जिलाधिकारी ने राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग, संघर्ष और बलिदान ही उत्तराखंड के वर्तमान और भविष्य की नींव है। उन्हीं के साहस और समर्पण से हमें यह गौरवशाली राज्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जनपद में हमारे बीच अनेक उदाहरण ऐसे हैं, जो आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम कर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। हाल ही में बेड़ू फल को जीआई टैग मिलना इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलना न केवल राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाता है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नयी ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए भौतिक व सामाजिक प्रगति के साथ साथ भावनात्मक प्रगति भी आवश्यक है। इसलिए, विकास के साथ-साथ हमें अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ा रहना होगा। तभी यह विकास वास्तव में सार्थक कहलाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया। हिल्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की सुंदर जागर प्रस्तुति तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न विद्यालयों और सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुत लोकगीतों व नृत्यों से पूरा प्रांगण उत्सवमय वातावरण में सराबोर हो गया। आंदोलनकारियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों और विद्यार्थियों की संयुक्त सहभागिता ने कार्यक्रम को एक जीवंत पर्व का रूप दे दिया। हर ओर उल्लास और उत्साह का माहौल दिखायी दिया, जिसने राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।

इस अवसर पर विकासखण्ड पौड़ी के ग्राम गहड़ के जय निरंकार स्वायत्त सहकारिता समूह व विकासखण्ड कोट के मंजोली तल्ला के मां भगवती ऑर्गेनिक फार्म स्वययत सहकारिता को कृषि विभाग के फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत 4-4 लाख के चैक वितरित किये गये। जबकि 10 कृषकों को कृषि यंत्र व मिनी बीज किट वितरित की गयी। इसके अलावा कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 कृषकों को शॉल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं बाल विकास विभाग की ओर से 5 बालिकाओं को किशोरी किट व 5 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गयी। समाज कल्याण विभाग के 11 लाभार्थियों को दिव्यांग उपकरण वितरित किये गये। इस अवसर पर उद्योग विभाग के 26 लाभार्थियों को भी ऋण स्वीकृति पत्र एवं चैक वितरित किये गये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला पंचायती राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जसपाल नेगी सहित अन्य राज्य आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

The post राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष व त्याग हमारी पहचान की नींव- जिलाधिकारी appeared first on Navbharat Update.

इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा- पीएम मोदी
(देहरादून)

पीएम मोदी ने प्रदेश को आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का दिया उपहार

देहरादून। देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एफआरआई मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश को आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उपहार दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हर स्थिति में उत्तराखंड के साथ खड़ी है और आने वाले 25 वर्ष उत्तराखंड के लिए निर्णायक होने वाले हैं। पीएम ने कहा — “इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा।”

पीएम मोदी ने अपने भाषण में पहाड़ से अपने आध्यात्मिक लगाव को याद किया, शहीदों को नमन किया और हालिया आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन का उदाहरण देते हुए कहा कि पहाड़ में adventure tourism की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने राज्य के पारंपरिक उत्पादों और जड़ी-बूटी आधारित अर्थव्यवस्था पर भी विशेष फोकस रखा।

यूसीसी लागू करने पर जताई तारीफ

प्रधानमंत्री ने धामी सरकार की नीतिगत पहल की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने धर्मांतरण रोकने, दंगा नियंत्रण और अवैध कब्जों व डेमोग्राफी बदलाव पर भी कठोर कानून बनाकर बड़ा फैसला लिया है।

आपदा के समय की व्यवस्थाओं और त्वरित फैसलों के लिए भी पीएम मोदी ने राज्य सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा — “उत्तराखंड पूरी मजबूती से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। संस्कृति और पहचान को बचाकर आगे ले जा रहा है।”

स्थानीय बोली में भाषण — जनता से सीधा कनेक्ट

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का पहाड़ी अंदाज विशेष आकर्षण का केंद्र बना। पीएम ने भाषण में कई बार गढ़वाली-कुमाऊनी वाक्य बोले और लोक पर्व हरेला, फुलदेई, भिटोली, नंदादेवी, जौलजीबी से लेकर दयारा बुग्याल के बटर फेस्टिवल तक का उल्लेख किया। लोगों ने भी पीएम के पहाड़ी अंदाज पर विशेष उत्साह दिखाया।

₹8000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ लगभग 8000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें सिंचाई, पेयजल, ऊर्जा, खेल, तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, शहरी विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी योजनाएं शामिल हैं — जिनका सीधा लाभ जनता को मिलेगा।

The post इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा- पीएम मोदी appeared first on Navbharat Update.

सरदार पटेल और इंदिरा गांधी देश के सच्चे सेवक – जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की
(रूडकी)

आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के कार्यालय पर भारत रत्न देश के प्रथम गृहमंत्री महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं देश की महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम तथा गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री चेयरमैन शमशाद एवं संचालन महानगर जिला महामंत्री उम्मेद गाजी ने किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी ने आज़ाद भारत में वो काम किया है जो न उनसे पहले ओर ना ही बाद में किसी ने किया है।

सरदार पटेल ने देश को 565 रियासतों को एक कर एक देश एक नक्शा बनाया तो वहीं इंदिरा गांधी ने दुनिया के नक्शे को बदलते हुए एक नए देश को बनाया। दोनों ने बिना झुके देश हित में सराहनीय कार्य किए जिन्हें इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि दोनों महान स्वतंत्रता सेनानी थे और देश की आजादी में उन्होंने अग्रणी योगदान दिया था।

संजय गुड्डू पूर्व पार्षद ने कहा कि सरदार पटेल ने देश जोड़ने का काम किया ओर आज की सरकार देशवासियों को बांटने का काम कर रही है।

चेयरमैन शमशाद ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आज के युवाओं को सरदार पटेल और इंदिरा गांधी जी के सिखाए रास्ते पर चलते हुए देश निर्माण में योगदान करना चाहिए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री वीना आनंद, राजा चौधरी एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, यासमीन खान, जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह, ओमवीर सिंह मलिक, मदन पाल भड़ाना, डॉ सुरेन्द्र प्रजापति, कमल मित्तल, मकसूद हसन, सुभाष चौधरी, इंटक नेता अरविन्द राजपूत, बहुगुणा जी, मीर हसन, डॉ इरशाद मीर, विशाल सहगल, मिंटू जायसवाल, डॉ परवेज़ आलम, युवक कांग्रेस नेता आवेश अंसारी, नावेद भाई, अयान, हिमांशु चौधरी, आशीष चौधरी, अभिषेक पंवार, मोनू त्यागी आदि मौजूद रहे

The post सरदार पटेल और इंदिरा गांधी देश के सच्चे सेवक – जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की appeared first on Navbharat Update.

आंगनवाड़ी केंद्रों को मंत्री गणेश जोशी ने दी खेल और पठन-पाठन सामग्री की सौगात
( उत्तराखंड )

शत प्रतिशत आंगनबाड़ी केन्द्रों को दी गयी पठन-पाठन एवं खेल सामाग्री- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गजियावाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत विकाखण्ड सहसपुर के तहत 15 ग्राम पंचायतों के लिए 28 आंगनवाड़ी केंद्रों को खेल एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण कार्यक्रम किया।

इसके तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल, डार्ट र्बोड, पजल गेम, किचन सेट, डॉक्टर सेट, चार्ट 3डी, चार्ट वाईट, चार्ट ब्लैक, रोलर बोर्ड ब्लैक, रोलर बोर्ड वाईट, क्रेजी बॉल, पेन्सिल बॉक्स, पेन्सिल, कटर शार्पनर, रबड़ इरेजर, स्कैच पेन, दरी, कलरिंग बुक, स्लेट, स्लेटी बॉक्स, वेट मशीन, आयरन बॉक्स, एलुमिनियम पतीला, करछी स्टील, प्रेशर कूकर आदि सामाग्री उपलब्ध करायी। उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए फर्नीचर, अल्मारी तथा अन्य आवश्यक सामाग्री उपलब्ध कराये जाने की घोषणा भी की।

वितरण कार्यक्रम के बाद अपने सम्बोधन में काबीना मंत्री ने नोबेल पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला की बात को रखते हुए कहा कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि शिक्षा हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और शिक्षा के बिना किसी भी देश व समाज का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने मसूरी विधानसभा के 100 आंगनवाड़ी केंद्रों व 11 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे बच्चों को खेल व पठन पाठ्य सामग्री देने की शुरुआत की। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज 28 आंगनवाड़ी केन्द्रों में पठन-पाठन एवं खेल सामाग्री उपलब्ध करायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत आंगनवाड़ियों को पठन पाठन एवं खेल सामाग्री उपलब्ध करायी जा चुकी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण के लिए सतत प्रयासरत है। आंगनवाड़ी केन्द्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम कड़ी हैं, जहाँ बालकों में शिक्षा, संस्कार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की नींव रखी जाती है। उन्होंने बताया कि खेल एवं पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध होने से बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी शिक्षण कार्य बेहतर ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा की मंडल प्रभारी ज्योति कोटिया, मण्डल महामंत्री किरन मन्युड़ी, सीमा पुंडीर, पूर्व प्रधान लीला शर्मा, ग्राम प्रधान सुनील क्षेत्री, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, जितेंद्र राणा, समुन्द्र रैग्मी, संजय शर्मा, ग्राम प्रधान भारती जवाड़ी, सुरेश जवाडी पूर्व बीडीसी ज्योति ढकाल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

The post आंगनवाड़ी केंद्रों को मंत्री गणेश जोशी ने दी खेल और पठन-पाठन सामग्री की सौगात appeared first on Navbharat Update.

ब्रेस्ट कैंसर के प्रति सजग रहें महिलाएं- रेखा आर्या
( उत्तराखंड )

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता शिविर में उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। गुरुवार को इस अवसर पर ब्रेस्ट कैंसर विषय पर आयोजित पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता की विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मातृशक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सबसे अधिक जलसजग होना होगा, क्योंकि एक स्वस्थ महिला ही मजबूत परिवार, समाज और राज्य की नींव होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी आज भी एक बड़ी समस्या है, जिसके कारण छोटी सी समस्या कई बार विकराल रूप ले लेती है।

उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय समय पर जांच और जागरूकता है। मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं का आह्वान किया कि वे भी समाज में महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जब युवा इस दिशा में काम करेंगे, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

इस अवसर पर अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप बाजपेई, महाप्रबंधक प्रवीण शर्मा, उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना, डॉक्टर रेखा खन्ना, डॉक्टर गीता जैन, डॉक्टर मोनिका, डॉक्टर अर्चना डिमरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The post ब्रेस्ट कैंसर के प्रति सजग रहें महिलाएं- रेखा आर्या appeared first on Navbharat Update.

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सर्वेश पंवार ने संभाली जनपद पौड़ी गढ़वाल की कमान
( उत्तराखंड  )

गार्ड सलामी के बाद कार्यभार ग्रहण, पुलिस में नवाचार और जनसेवा को बनाएंगे प्राथमिकता

पौड़ी- जनपद पौड़ी गढ़वाल को नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में अनुभवी एवं ऊर्जावान अधिकारी सर्वेश पंवार (आईपीएस) मिले हैं। उन्होंने गुरुवार को विधिवत रूप से गार्ड सलामी लेने के बाद जनपद की कमान संभाली। कार्यभार ग्रहण के उपरांत एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जनसेवा से जुड़ी प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की।

वर्ष 2019 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सर्वेश पंवार इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक अपराध देहरादून, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून और पुलिस अधीक्षक चमोली जैसे कई अहम पदों पर उल्लेखनीय सेवाएँ दे चुके हैं। उनके कार्यकाल में पुलिस व्यवस्था में कई नवाचार और सुधार देखने को मिले, जिनसे आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुँचा।

नवनियुक्त एसएसपी के आगमन से पौड़ी पुलिस परिवार में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। पुलिस कर्मियों ने एसएसपी का स्वागत और अभिनंदन किया। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि एसएसपी के नेतृत्व में जनपद पौड़ी गढ़वाल “सुरक्षित, अनुशासित, पारदर्शी और जनसेवा-केंद्रित पुलिसिंग” का आदर्श उदाहरण बनेगा।

The post वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सर्वेश पंवार ने संभाली जनपद पौड़ी गढ़वाल की कमान appeared first on Navbharat Update.

चमनलाल महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी और निशुल्क किताब वितरण
लंढौरा (रूडकी)

चमनलाल स्वायत्त महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी और निशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लगभग 2000 किताबें वितरित की गईं। इस दौरान विद्यार्थियों को उनके विषय और पसंद की पुस्तकों को निशुल्क प्राप्त करने का अवसर दिया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के उपयोग की लगभग 2000 अतिरिक्त पुस्तकें उपलब्ध थीं। ये पुस्तकें विगत वर्षों में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई थीं। इसी क्रम में मुक्त विश्वविद्यालय से सहमति प्राप्त करते हुए महाविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई और साथ ही 50 से अधिक विषयों की लगभग 2000 किताबें छात्र-छात्राओं को निशुल्क प्रदान की गईं। छात्र-छात्राओं को अधिकतम 10 किताबें लेने की अनुमति दी गई थी। इस पहल को लेकर छात्रों में अत्यधिक उत्साह देखा गया। उन्होंने इस कार्यक्रम को नियमित रूप से हर वर्ष आयोजित किए जाने की मांग की।

महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि चमनलाल महाविद्यालय विगत वर्षों से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पुस्तकों और शिक्षण शुल्क में लगातार सहयोग प्रदान करता रहा है। इस वर्ष इस कार्य को और व्यापक स्तर पर संचालित किया गया है, जिसे अब वार्षिक गतिविधि के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने ऐसे सभी लोगों से अनुरोध किया जिनके घर में अतिरिक्त पुस्तकें उपलब्ध हैं, वे इन पुस्तकों को महाविद्यालय को उपलब्ध करा सकते हैं। इसी कड़ी में महाविद्यालय अपने छात्र-छात्राओं को संबंधित पुस्तकों को निशुल्क उपलब्ध कराएगा। इससे जहां किताबें संरक्षित होंगी, वहीं नई पीढ़ी में पढ़ने की प्रवृत्ति का भी विकास होगा।

महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अरुण हरित ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे इन पुस्तकों का अध्ययन करने के बाद इन्हें अपने अन्य जरूरतमंद साथियों और विद्यार्थियों को दे दें, ताकि ज्ञान की निधि अनेक युवाओं तक पहुंच सके। उन्होंने इस पहल का और अधिक प्रचार-प्रसार किए जाने पर जोर दिया।

पुस्तक प्रदर्शनी और निशुल्क वितरण में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा शोध स्तर की पुस्तकें रखी गई थीं। इनमें कॉमर्स, कृषि, गृहविज्ञान, पुस्तकालय विज्ञान, मानविकी एवं आर्ट्स विषयों के साथ-साथ साइंस के सभी प्रमुख विषयों की पुस्तकें उपलब्ध थीं। इस कार्यक्रम का संयोजन आईक्यूएसी की निदेशक डॉ. दीपक अग्रवाल और मुक्त विश्वविद्यालय के केंद्र समन्वयक डॉ. अनुराग शर्मा ने किया।

The post चमनलाल महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी और निशुल्क किताब वितरण appeared first on Navbharat Update.

थाना झबरेडा पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक अपराध एंव कानून महोदय के आदेश के क्रम चलाया गया महिला जनजारुकता अभियान
महिला सशक्तीकरण के सम्बन्ध मे किया जागरुक

महिला स्ट्रीट क्राईम के सम्बन्ध मे चलाया जनजागरुकता अभियान

गौरा शाक्ति ऐप, महिला सम्बन्धी अपराध ,साईबर क्राईम के सम्बन्ध मे दी गयी जानकारी

वर्तमान समय मे उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 09/10/2025 को थाना झबरेडा द्वारा संजीविनी मेडिकल कालेज मे मेडिकल की छात्राओं, कालेज स्टॉफ के शिक्षकों की उपस्थिति में कालेज की छात्राओं को महिला स्ट्रीट क्राईम  की रोकथाम के दृष्टिगत जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमे सडक पर घूमने वाले मनचले लडको व उनका पीछा करने वाले लडको पर सतर्क दृष्टि रखने के सम्बन्ध मे अवगत

कराया गया  तथा ऐसी परिस्थिति होने पर तत्काल डायल 112 व 1090 पर कॉल करने के सम्बन्ध मे अवगत कराया गया व किसी भी परिस्थिति मे अपना मोबाइल नम्बर किसी अनजान व्यक्ति को अनावश्यक न दें व वर्तमान में नये –नये तरीके से हो रही साईबर धाखोधड़ी,  गौरा शाक्ति ऐप, महिला सम्बन्धी अपराध ,साईबर क्राईम के सम्बन्ध मे दी गयी जानकारी दी गयी ।

The post थाना झबरेडा पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक अपराध एंव कानून महोदय के आदेश के क्रम चलाया गया महिला जनजारुकता अभियान appeared first on Navbharat Update.

एसडी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव-रविंद्र सिंघल प्रबंधक और अशोक कुमार चुने गए अध्यक्ष
एसडी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव-रविंद्र सिंघल प्रबंधक और अशोक कुमार चुने गए अध्यक्षश्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव आहूत किए गए। जिसमें प्रबंधक,अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चुनाव अधिकारी सुबोध मलिक एवं पर्यवेक्षक नारायण दत्त शर्मा के नेतृत्व में एसडी कॉलेज परिसर में विगत सात जुलाई को प्रबंध समिति के चुनाव आयोजित किए गए थे जिसमें 69 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग करते हुए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार,उपाध्यक्ष दिनेश कुमार,सहायक प्रबंधक मुकेश कुमार गर्ग,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गोयल को चुना गया। इसके साथ ही कुलदीप कुमार गोयल,नत्थू सिंह,राजेश कपिल,संजय कुमार गर्ग,सुनील कुमार तायल,सुनील कुमार,विजय कुमार और विकास कुमार को सदस्य चुना गया था। वहीं चुनाव में प्रबंधक पर पद सौरभ भूषण शर्मा और रविंद्र सिंघल को समान वोट मिलने और एक वोट कैंसिल होने पर विवाद भी हो गया था। अब उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को प्रबंधक पद पर चुनाव हुए लेकिन सौरभ भूषण शर्मा ने इससे दूरी बनाए रखी और एक पद पर हुए इस चुनाव में 39 वोट डाले गए जिसमें 37 वोट लेकर रविंद्र सिंघल प्रबंधक चुने गए।

The post एसडी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव-रविंद्र सिंघल प्रबंधक और अशोक कुमार चुने गए अध्यक्ष appeared first on Navbharat Update.

गुरु और शिष्य के अटूट प्रेम को दर्शाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व: अनिल सचदेवा दुःख निवारण रूहानी डेरा ट्रस्ट ने गुरु पूर्णिमा पर किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन
रुड़की।

आज रुड़की शहर में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह आश्रम व मंदिरों में गुरु पूर्णिमा पर्व के कार्यक्रम आयोजित किये गए। जहां सभी ने अपने गुरु को प्रणाम किया और उन्हें दक्षिणा स्वरूप उपहार दिए। साथ ही जीवन में सुख शांति का आशीर्वाद लिया।

इसी कड़ी में साकेत स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दुःख निवारण रूहानी डेरा ट्रस्ट रजि. श्री ज्वाला मां मेहर दरबार की ओर से गुरु पूर्णिमा पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा, वहीं गुरु ने भी श्रद्धालुओं ओर भक्तों की श्रद्धा देखकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

दुःख निवारण रूहानी डेरा ट्रस्ट रजि. के संचालक एवं मां ज्वाला जी के उपासक गुरु अनिल सचदेवा ने बताया कि गुरू का दर्जा भगवान से बड़ा माना गया है, क्योंकि गुरु पथप्रदर्शक ओर मार्गदर्शक होता है। एक गुरु ही भगवान से उसके भक्त को मिलाने का रास्ता बताता है। उन्होंने कहा कि आज कल कुछ लोग गुरु पूर्णिमा जैसे अवसरों को अपना निजी हित साधने के साधन बना रहे है, जिन्हें ऐसे कृत्यों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का दिन एक गुरु और उसके शिष्य (श्रद्धालु) के बीच एक दूसरे के प्रति भावना को जाहिर करने का दिन होता है, इस दिन शिष्य अपने गुरु से दीक्षा लेकर उनसे जीवन में मंगल होने का आशीर्वाद लेता है, वहीं गुरू भी अपने शिष्यों को सत्य के मार्ग पर चलने का आशीर्वाद देते है। वहीं गुरुमाता ने भी कार्यक्रम में पहुँचे तमाम श्रद्धालुओं ओर गणमान्य लोगों को आशीर्वाद दिया और कहा कि आज का दिन एक गुरु और शिष्य के बीच अटूट प्रेम और उनके प्रति भाव को दर्शाता है। इससे पूर्व सुबह से ही माता के भजनों का गुणगान किया गया, ओर अपने गुरु के लिए शिष्यों द्वारा लाई गई भेंट को गुरु के चरणों में समर्पित किया गया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने भी गुरु व गुरु माता से आशीर्वाद लिया और गुरु पूर्णिमा की बधाई दी। इस मौके पर चौ. गजे सिंह, चौ. मगन सिंह, डॉ. कुलबीर सिंह, सतीश गोस्वामी, कुलदीप त्यागी, सन्नी सचदेवा, डॉ. शिवांश सचदेवा, राजीव गुप्ता, तुषार सैनी, चौ. अनिल, रूपेश गोयल, डॉ. अनिल पंवार, रामप्रसाद, संजय सब्बरवाल, पंकज सिंघल, मुकेश अग्रवाल, बड़ी देवा जी, नैना देवा जी, डिम्पी लखानी, रचना गुप्ता, सुषमा प्रसाद, प्रतिभा सैनी, नीलम, सुबलेश चौधरी, पूनम चौधरी, सुनैना तोमर आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओर गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

The post गुरु और शिष्य के अटूट प्रेम को दर्शाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व: अनिल सचदेवा  दुःख निवारण रूहानी डेरा ट्रस्ट ने गुरु पूर्णिमा पर किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Navbharat Update.