अंतरराष्ट्रीय Archives - Navbharat Update

हरिद्वार में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हुई ऐतिहासिक जनसभा में भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने भेंट की स्वामी विवेकानंद-राजयोग पुस्तक
रुड़की।केंद्रीय ग्रह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की हरिद्वार में हुई ऐतिहासिक जनसभा में रुड़की से युवा भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत कर उनको “स्वामी विवेकानंद-राजयोग” पुस्तिका भेंट की‌।उन्होंने कहा कि अमित शाह जी के नेतृत्व में पूरे भारत के साथ-साथ उत्तराखंड में भी भाजपा के लिए जो माहौल बन रहा है,उससे उत्तराखंड में आगामी 2027 के लिए जनमत तैयार हो चुका है।जिला महामंत्री अक्षय प्रताप ने कहा कि अमित शाह की ऐतिहासिक रैली से जहां प्रदेश के विकास को गति मिलेगी,वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी एक जोश और आशा का संचार हुआ है।अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों एवं नीतियों की सराहना की।उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश देश का श्रेष्ठ प्रांत बन रहा है और यहां भाजपा के साथ-साथ सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

The post हरिद्वार में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हुई ऐतिहासिक जनसभा में भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने भेंट की स्वामी विवेकानंद-राजयोग पुस्तक appeared first on Navbharat Update.

सृष्टि जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया महिलाओं का सम्मान
रुड़की।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता ने

कहा कि पुरूष प्रधान समाज में नारी को अपनी योग्यता सिद्ध करनी पड़ती है,जबकि पुरुषों के साथ ऐसा नहीं है।उन्होंने भेदभाव रहित समाज की स्थापना पर जोर दिया और सभी महिला अतिथियों का स्वागत करते उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मबल के भरोसे आगे बढ़ना चाहिए।ईदगाह रोड स्थित होटल में सृष्टि जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज सेविकाओं,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,पर्यावरण मित्रों एवं महिला अधिवक्ताओं का सम्मान करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिला शक्ति हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं।शिक्षा से लेकर प्लेन उड़ाने तक हमारी महिलाएं देश ही नहीं,बल्कि विश्व में अपना स्थान बना रही है।उन्होंने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने जो आधुनिक टेक्नोलॉजी भारत में लागू की थी,उसके बाद से महिलाओं का जीवन स्तर बदलने लगा और आज उसी का परिणाम है कि भारत की महिला शक्ति हर मैदान में अपना दबदबा बनाए हुए हैं।इस अवसर पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष रीतू कांडयाल ने संस्था की ओर से सभी को महिला दिवस की बधाई दी।इस मौके पर डॉ०निधि शर्मा,समाजसेविका नीलम चौधरी,नूतनपाल,एडवोकेट रीना,टीना शर्मा,पिंकी अध्यापिका,अमित शर्मा,मंजू देवी पर्यावरण मित्र,संगीता पल्लवी कुकरेती गोल्ड मेडलिस्ट,श्रीमती जया एडवोकेट,रेशम एडवोकेट,हिमानी बोराजी सदस्य बार काउंसिल उत्तराखंड,निधि मदन,मंजू कश्यप,आकांक्षा चौहान,नीतू मलिक आदि महिलाओं का सम्मान किया गया।

The post सृष्टि जनसेवा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया महिलाओं का सम्मान appeared first on Navbharat Update.

बिहार की जनता ने सरकार को बदलने का बना लिया है मूड- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा- वह केवल विकास के मुद्दे पर बात कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री कई विवादित चेहरों के लिए कर रहे प्रचार

बिहार। पटना के पोलो रोड स्थित आरजेडी कार्यालय में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दूसरे चरण के मतदान से पहले कई सवाल उठाए। उनके साथ सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने सुरक्षा बल मुख्यतः भाजपा शासित राज्यों से बुलाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कुल 208 कंपनियां भाजपा शासित राज्यों से तैनात की गई हैं और करीब 68% पुलिस ऑब्जर्वर भी उन्हीं प्रदेशों से आए हैं। तेजस्वी ने पूछा कि “फिर बंगाल, तमिलनाडु, झारखंड से बल क्यों नहीं बुलाए गए?”

पीएम के कैंपेन को लेकर निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि वह केवल विकास के मुद्दे पर बात कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री ने मंच साझा करते हुए कई विवादित चेहरों के लिए प्रचार किया। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पीएम कुछ मामलों में संदिग्ध छवि वाले लोगों से मंच पर जुड़े दिखे।

“लोग बदलाव के मूड में हैं”

तेजस्वी ने दावा किया कि उन्होंने चुनाव प्रचार में 171 से अधिक सभाएं की हैं और हर ब्लॉक/जिला में जनसमर्थन मिला है। उनके मुताबिक बिहार की 20 साल पुरानी व्यवस्था से जनता बदलाव चाहती है और इस बार नतीजे “ऐतिहासिक” होंगे। उन्होंने कहा कि 14 तारीख को सरकार गठित होने के बाद बिहार को तेज रफ्तार विकास देने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा।

तेजस्वी के चुनावी वादे

आरजेडी नेता ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कई वादों का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही महिलाओं के खातों में 30 हजार रुपये देने, जीविका दीदियों का ब्याज माफ करने, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने, किसानों को फ्री बिजली देने और नई सामाजिक योजनाएँ शुरू करने का रोडमैप तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर “ज़ीरो टॉलरेंस” अपनाया जाएगा।

समस्तीपुर घटना का मुद्दा भी उठाया

तेजस्वी ने कहा कि समस्तीपुर में फेंकी गई पर्चियों से लोगों में भय का वातावरण बना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बड़े अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए जा रहे हैं। तेजस्वी ने चुनाव आयोग से यह भी सवाल किया कि पहले चरण में पुरुष/महिला वोटर टर्नआउट का डेटा 4 दिन बाद भी क्यों जारी नहीं हुआ।

The post बिहार की जनता ने सरकार को बदलने का बना लिया है मूड- तेजस्वी यादव appeared first on Navbharat Update.

भारत में बढ़ रहा प्री-डायबिटीज का खतरा, थोड़ी सी लापरवाही टाइप-2 डायबिटीज की तरफ धकेल रही
14 नवंबर को दुनिया भर में वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार भारत में सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, बल्कि “प्री-डायबिटीज” भी बेहद तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि देश में लाखों लोग इस स्टेज में पहुंच चुके हैं, लेकिन आधे से ज्यादा लोगों को यह एहसास भी नहीं कि उनका ब्लड शुगर सामान्य से ऊपर जा चुका है और उनका शरीर इंसुलिन के प्रति धीरे-धीरे रेजिस्टेंट होता जा रहा है।

चिकित्सा विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है —

प्री-डायबिटीज वह स्थिति है जहां यदि समय रहते जीवनशैली में बदलाव न किया गया तो टाइप-2 डायबिटीज का खतरा अगले कुछ सालों के अंदर ही सामने आ जाता है।

क्यों माना जाता है प्री-डायबिटीज को ‘रिस्क अलर्ट’?

डॉक्टर बताते हैं कि इस अवस्था में ब्लड शुगर बढ़ना शुरू हो चुका होता है और यही चुपचाप शरीर के अंगों पर असर डालना शुरू कर देता है। यही वजह है कि इसे “साइलेंट स्टेज” कहा जाता है। यही स्टेज आगे जाकर हार्ट डिसीज़, स्ट्रोक, किडनी डैमेज की नींव रखती है।

किन लोगों में बढ़ चुका है खतरा?

जिनका वजन अधिक है, विशेषकर पेट पर

जिनकी लाइफस्टाइल में फिजिकल एक्टिविटी कम है

जिनके परिवार में डायबिटीज का इतिहास है

हाई BP / हाई कोलेस्ट्रॉल वाले मरीज

PCOS वाली महिलाएं

अक्सर लक्षण नहीं दिखते — फिर भी इन संकेतों पर ध्यान दें

गर्दन / बगल की त्वचा का काला पड़ना

जल्दी थकान होना

प्यास ज्यादा लगना

बार-बार पेशाब आना

विजन ब्लर होना

ऐसे संकेत मिलें तो डॉक्टर से ब्लड टेस्ट — Fasting Plasma Glucose या Oral Glucose Tolerance Test — जरूर करवाएं

कैसे बचाव हो सकता है?

विशेषज्ञों के मुताबिक प्री-डायबिटीज को रिवर्स करना संभव है।

तीन बदलाव सबसे प्रभावी माने जा रहे हैं—

वजन में 5%–7% की कमी

रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक/कसरत

रिफाइंड कार्ब्स (चीनी, मैदा, प्रोसेस्ड) घटाएं और फाइबर व प्रोटीन बढ़ाएं

(साभार)

The post भारत में बढ़ रहा प्री-डायबिटीज का खतरा, थोड़ी सी लापरवाही टाइप-2 डायबिटीज की तरफ धकेल रही appeared first on Navbharat Update.

राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष व त्याग हमारी पहचान की नींव- जिलाधिकारी
(उत्तराखंड )

लोक संस्कृति और जनसहभागिता से गूंज उठा उत्सव, रजत जयंती समारोह बना यादगार

पौड़ी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर जिला मुख्यालय पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया तथा मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत समेत पूर्व सैनिकों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा एजेंसी चौक स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गयी। सभी ने राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनके योगदान और बलिदान को याद किया।

इसके उपरांत अतिथियों ने प्रेक्षागृह पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

समारोह में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को भी सुना और उनके संदेश से प्रेरणा ली।

मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन हजारों आंदोलनकारियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की परिणति है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के पीछे साधारण जनता की असाधारण भावना थी। एक ऐसा सपना, जिसमें पहाड़ का हर व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान का जीवन चाहता था। विधायक ने कहा कि आज जब राज्य अपनी रजत जयंती मना रहा है, तब हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि विकास की रोशनी प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ें, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें और विकसित उत्तराखंड – सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में भागीदार बनें।

जिलाधिकारी ने राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग, संघर्ष और बलिदान ही उत्तराखंड के वर्तमान और भविष्य की नींव है। उन्हीं के साहस और समर्पण से हमें यह गौरवशाली राज्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जनपद में हमारे बीच अनेक उदाहरण ऐसे हैं, जो आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम कर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। हाल ही में बेड़ू फल को जीआई टैग मिलना इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलना न केवल राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाता है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नयी ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए भौतिक व सामाजिक प्रगति के साथ साथ भावनात्मक प्रगति भी आवश्यक है। इसलिए, विकास के साथ-साथ हमें अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ा रहना होगा। तभी यह विकास वास्तव में सार्थक कहलाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया। हिल्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की सुंदर जागर प्रस्तुति तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न विद्यालयों और सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुत लोकगीतों व नृत्यों से पूरा प्रांगण उत्सवमय वातावरण में सराबोर हो गया। आंदोलनकारियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों और विद्यार्थियों की संयुक्त सहभागिता ने कार्यक्रम को एक जीवंत पर्व का रूप दे दिया। हर ओर उल्लास और उत्साह का माहौल दिखायी दिया, जिसने राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।

इस अवसर पर विकासखण्ड पौड़ी के ग्राम गहड़ के जय निरंकार स्वायत्त सहकारिता समूह व विकासखण्ड कोट के मंजोली तल्ला के मां भगवती ऑर्गेनिक फार्म स्वययत सहकारिता को कृषि विभाग के फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत 4-4 लाख के चैक वितरित किये गये। जबकि 10 कृषकों को कृषि यंत्र व मिनी बीज किट वितरित की गयी। इसके अलावा कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 कृषकों को शॉल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं बाल विकास विभाग की ओर से 5 बालिकाओं को किशोरी किट व 5 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गयी। समाज कल्याण विभाग के 11 लाभार्थियों को दिव्यांग उपकरण वितरित किये गये। इस अवसर पर उद्योग विभाग के 26 लाभार्थियों को भी ऋण स्वीकृति पत्र एवं चैक वितरित किये गये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला पंचायती राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जसपाल नेगी सहित अन्य राज्य आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

The post राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष व त्याग हमारी पहचान की नींव- जिलाधिकारी appeared first on Navbharat Update.

इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा- पीएम मोदी
(देहरादून)

पीएम मोदी ने प्रदेश को आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का दिया उपहार

देहरादून। देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एफआरआई मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश को आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उपहार दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हर स्थिति में उत्तराखंड के साथ खड़ी है और आने वाले 25 वर्ष उत्तराखंड के लिए निर्णायक होने वाले हैं। पीएम ने कहा — “इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा।”

पीएम मोदी ने अपने भाषण में पहाड़ से अपने आध्यात्मिक लगाव को याद किया, शहीदों को नमन किया और हालिया आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन का उदाहरण देते हुए कहा कि पहाड़ में adventure tourism की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने राज्य के पारंपरिक उत्पादों और जड़ी-बूटी आधारित अर्थव्यवस्था पर भी विशेष फोकस रखा।

यूसीसी लागू करने पर जताई तारीफ

प्रधानमंत्री ने धामी सरकार की नीतिगत पहल की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने धर्मांतरण रोकने, दंगा नियंत्रण और अवैध कब्जों व डेमोग्राफी बदलाव पर भी कठोर कानून बनाकर बड़ा फैसला लिया है।

आपदा के समय की व्यवस्थाओं और त्वरित फैसलों के लिए भी पीएम मोदी ने राज्य सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा — “उत्तराखंड पूरी मजबूती से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। संस्कृति और पहचान को बचाकर आगे ले जा रहा है।”

स्थानीय बोली में भाषण — जनता से सीधा कनेक्ट

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का पहाड़ी अंदाज विशेष आकर्षण का केंद्र बना। पीएम ने भाषण में कई बार गढ़वाली-कुमाऊनी वाक्य बोले और लोक पर्व हरेला, फुलदेई, भिटोली, नंदादेवी, जौलजीबी से लेकर दयारा बुग्याल के बटर फेस्टिवल तक का उल्लेख किया। लोगों ने भी पीएम के पहाड़ी अंदाज पर विशेष उत्साह दिखाया।

₹8000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ लगभग 8000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें सिंचाई, पेयजल, ऊर्जा, खेल, तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, शहरी विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी योजनाएं शामिल हैं — जिनका सीधा लाभ जनता को मिलेगा।

The post इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा- पीएम मोदी appeared first on Navbharat Update.

कैरिबियाई देशों में तबाही: तूफान ‘मेलिसा’ की चपेट में क्यूबा, हैती और जमैका, कई लोगों की मौत
सदी के सबसे भीषण तूफानों में शामिल ‘मेलिसा’, 295 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

सैंटियागो डी क्यूबा। सदी के सबसे शक्तिशाली तूफानों में शामिल ‘मेलिसा’ ने क्यूबा, हैती और जमैका में भारी तबाही मचा दी है। 295 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने सैकड़ों घरों की छतें उड़ा दीं, पेड़-पौधे और बिजली के खंभे उखाड़ दिए, जबकि दर्जनों लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हजारों परिवार बेघर हो गए हैं और कई इलाके अब भी पानी में डूबे हैं।

जमैका के सेंट एलिजाबेथ जिले में भूस्खलन के कारण मुख्य सड़कें बंद हैं। कई घरों में कमर तक पानी भरा है, और राहत शिविरों में करीब 25 हजार से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। बिजली मंत्री डिक्सन के मुताबिक, 77 प्रतिशत इलाके अंधेरे में डूबे हैं। प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने कहा कि “पुनर्निर्माण में समय लगेगा, लेकिन सरकार राहत कार्य में पूरी तरह जुटी है।”

हैती में 25 लोगों की मौत और 18 के लापता होने की पुष्टि हुई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी तटीय इलाकों में बाढ़ से कई घर बह गए हैं। पेटिट-गोआव कस्बे में 160 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त और 80 पूरी तरह तबाह हो गए। मृतकों में 10 बच्चे भी शामिल हैं।

क्यूबा के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में हालात बेहद गंभीर हैं। कई इमारतें जमींदोज हो गईं, सड़कें बंद हैं और अस्पतालों में क्षति हुई है। 7.3 लाख से अधिक लोग अब भी राहत शिविरों में रह रहे हैं। राष्ट्रपति मिगेल डियास-कानेल ने कहा कि जैसे ही मौसम स्थिर होगा, पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब यह तूफान श्रेणी-2 में कमजोर हुआ है और अगले कुछ घंटों में बहामास में तेज हवाओं और बाढ़ का कारण बन सकता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मदद की पेशकश शुरू हो गई है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां और अमेरिकी राहत दल प्रभावित क्षेत्रों में सहायता भेजने की तैयारी में हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन का कहना है कि असली नुकसान का आंकलन बिजली और संचार बहाल होने के बाद ही संभव होगा।

The post कैरिबियाई देशों में तबाही: तूफान ‘मेलिसा’ की चपेट में क्यूबा, हैती और जमैका, कई लोगों की मौत appeared first on Navbharat Update.

रुड़की में सांसद निधि से निर्मित हॉल का लोकार्पण
रुड़की। दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को श्री गांधी महिला शिल्प विद्यालय इंटर कॉलेज, रुड़की में सांसद निधि से निर्मित हॉल का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। यह हॉल राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी की सांसद निधि वर्ष 2023-24 के अंतर्गत लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इस निर्माण कार्य में विशेष प्रयास राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यालय प्रबंधन, अध्यापिकाओं तथा छात्राओं ने राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल एवं डॉ. कल्पना सैनी का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया।

इस अवसर पर डॉ. नरेश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। यह हॉल विद्यालय की छात्राओं के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि इस हॉल के निर्माण से विद्यालय में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए, क्योंकि शिक्षित महिला ही सशक्त समाज की नींव रख सकती है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, सभी अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सतीश कौशिक, प्रमोद चौधरी, सुशील त्यागी, पंकज नंदा, रोमा सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति ने दोनों सांसदों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस हॉल के निर्माण से विद्यालय को एक नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी, जिससे छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सकेगा।

The post रुड़की में सांसद निधि से निर्मित हॉल का लोकार्पण appeared first on Navbharat Update.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रुड़की में राम कथा का किया श्रवण
रुड़की

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी रविवार को नेहरू स्टेडियम, रुड़की में आयोजित कथा वाचक आचार्य विजय कौशल जी महाराज द्वारा संपूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सुनाई जा रही राम कथा में पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने मंच पर पहुंचकर विजय कौशल जी महाराज का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कथा वाचक महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और राम कथा का श्रवण कर इसे जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम के जीवन आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं और हर व्यक्ति को धर्म, सत्य और मर्यादा के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह और विधायक प्रदीप बत्रा ने भी महाराज जी के आशीर्वाद को धारण करने का संकल्प लेते हुए कहा कि कथा श्रवण से समाज में सद्भाव, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में अक्षय प्रताप सिंह, पवन तोमर,प्रवीण संधू, गुरजिंदर सिंह सहित भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नगर क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और राम कथा का श्रवण कर धर्म एवं भक्ति में भाव विभोर हुए।

The post भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रुड़की में राम कथा का किया श्रवण appeared first on Navbharat Update.

किसान मजदूर संगठन सोसायटी बोला – अन्नदाताओं पर लाठी, लोकतंत्र पर प्रहार
हरिद्वार

किसान मजदूर संगठन सोसायटी (पंजीकृत) ने हरिद्वार प्रशासन और पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की तीखी आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। संगठन ने साफ कहा कि अन्नदाता और बेकसूर किसानों पर डंडे बरसाना सत्ता की तानाशाही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिजली मीटर के मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में देहरादून कुच कर रहे किसानों को प्रशासन ने रोक दिया और विरोध करने पर उन पर लाठियां भांजी गईं। इस दौरान कई किसान घायल हो गए।

किसान मजदूर संगठन सोसायटी ने बयान जारी कर कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से हो रहे इस आंदोलन को दबाने का हर प्रयास निंदनीय है। संगठन ने टिकैत किसानों के आंदोलन और धरना-प्रदर्शन का वैचारिक रूप से पूर्ण समर्थन किया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसान और मजदूर ही देश की रीढ़ हैं। यदि इन्हीं पर अत्याचार होगा तो यह सीधे-सीधे लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने जैसा होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन किसानों की आवाज़ दबाने की कोशिश करेंगे, तो संगठन भी सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगा।

The post किसान मजदूर संगठन सोसायटी बोला – अन्नदाताओं पर लाठी, लोकतंत्र पर प्रहार appeared first on Navbharat Update.