खेल Archives - Navbharat Update

इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा- पीएम मोदी
(देहरादून)

पीएम मोदी ने प्रदेश को आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का दिया उपहार

देहरादून। देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एफआरआई मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश को आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उपहार दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हर स्थिति में उत्तराखंड के साथ खड़ी है और आने वाले 25 वर्ष उत्तराखंड के लिए निर्णायक होने वाले हैं। पीएम ने कहा — “इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा।”

पीएम मोदी ने अपने भाषण में पहाड़ से अपने आध्यात्मिक लगाव को याद किया, शहीदों को नमन किया और हालिया आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन का उदाहरण देते हुए कहा कि पहाड़ में adventure tourism की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने राज्य के पारंपरिक उत्पादों और जड़ी-बूटी आधारित अर्थव्यवस्था पर भी विशेष फोकस रखा।

यूसीसी लागू करने पर जताई तारीफ

प्रधानमंत्री ने धामी सरकार की नीतिगत पहल की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने धर्मांतरण रोकने, दंगा नियंत्रण और अवैध कब्जों व डेमोग्राफी बदलाव पर भी कठोर कानून बनाकर बड़ा फैसला लिया है।

आपदा के समय की व्यवस्थाओं और त्वरित फैसलों के लिए भी पीएम मोदी ने राज्य सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा — “उत्तराखंड पूरी मजबूती से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। संस्कृति और पहचान को बचाकर आगे ले जा रहा है।”

स्थानीय बोली में भाषण — जनता से सीधा कनेक्ट

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का पहाड़ी अंदाज विशेष आकर्षण का केंद्र बना। पीएम ने भाषण में कई बार गढ़वाली-कुमाऊनी वाक्य बोले और लोक पर्व हरेला, फुलदेई, भिटोली, नंदादेवी, जौलजीबी से लेकर दयारा बुग्याल के बटर फेस्टिवल तक का उल्लेख किया। लोगों ने भी पीएम के पहाड़ी अंदाज पर विशेष उत्साह दिखाया।

₹8000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ लगभग 8000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें सिंचाई, पेयजल, ऊर्जा, खेल, तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, शहरी विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी योजनाएं शामिल हैं — जिनका सीधा लाभ जनता को मिलेगा।

The post इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा- पीएम मोदी appeared first on Navbharat Update.

कमर से पैर तक फैलने वाला दर्द हो सकता है साइटिका का संकेत, न करें नजरअंदाज
अगर आपको कमर के निचले हिस्से से शुरू होकर कूल्हों और पैरों के पिछले हिस्से तक तेज दर्द महसूस होता है, तो सावधान हो जाइए। यह आम कमर दर्द नहीं, बल्कि साइटिका (Sciatica) का लक्षण हो सकता है। यह समस्या तब होती है जब शरीर की सबसे लंबी नस — साइटिक नर्व (Sciatic Nerve) — किसी कारणवश दब जाती है या उसमें सूजन आ जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह नस रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से से निकलकर नितंबों और पैरों के पिछले हिस्से से होती हुई पैर के अंगूठे तक जाती है। जब इस नस पर दबाव पड़ता है, तो दर्द, जलन और सुन्नपन जैसी परेशानी पूरे तंत्रिका मार्ग में फैल जाती है।

किसे होता है साइटिका दर्द

यह समस्या अधिकतर 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में या लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों में पाई जाती है। कई बार स्लिप डिस्क, हड्डी का बढ़ना, या मांसपेशियों में अकड़न जैसी वजहें भी इस दर्द को जन्म देती हैं। दर्द की तीव्रता हल्के से लेकर असहनीय तक हो सकती है, जो बैठने, खड़े होने या यहां तक कि छींकने पर भी बढ़ जाती है।

मुख्य लक्षण

साइटिका दर्द की पहचान इसका फैलाव है — यह पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर नितंबों से होता हुआ पैर के पिछले हिस्से, पिंडली या यहां तक कि पैर की उंगलियों तक पहुंच सकता है। दर्द के साथ सुन्नपन, झुनझुनी और ‘सुई चुभने’ जैसा अनुभव आम है।

कैसा होता है दर्द

यह दर्द आमतौर पर बैठने या आगे झुकने पर बढ़ जाता है, जबकि लेटने पर राहत मिलती है। लंबे समय तक खड़े रहना मुश्किल हो जाता है और कभी-कभी ऐसा भी महसूस होता है कि पैर में ताकत खत्म हो गई है।

क्या करें

अगर दर्द एक सप्ताह से अधिक बना रहे, या पैर में कमजोरी, सुन्नपन या मूत्राशय नियंत्रण में कठिनाई महसूस हो, तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट या स्पाइन विशेषज्ञ से संपर्क करें। समय पर इलाज से यह समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है।

चिकित्सक सलाह देते हैं कि नियमित व्यायाम, सही बैठने की मुद्रा और वजन नियंत्रण से साइटिका के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

The post कमर से पैर तक फैलने वाला दर्द हो सकता है साइटिका का संकेत, न करें नजरअंदाज appeared first on Navbharat Update.

थाना झबरेडा पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक अपराध एंव कानून महोदय के आदेश के क्रम चलाया गया महिला जनजारुकता अभियान
महिला सशक्तीकरण के सम्बन्ध मे किया जागरुक

महिला स्ट्रीट क्राईम के सम्बन्ध मे चलाया जनजागरुकता अभियान

गौरा शाक्ति ऐप, महिला सम्बन्धी अपराध ,साईबर क्राईम के सम्बन्ध मे दी गयी जानकारी

वर्तमान समय मे उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 09/10/2025 को थाना झबरेडा द्वारा संजीविनी मेडिकल कालेज मे मेडिकल की छात्राओं, कालेज स्टॉफ के शिक्षकों की उपस्थिति में कालेज की छात्राओं को महिला स्ट्रीट क्राईम  की रोकथाम के दृष्टिगत जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमे सडक पर घूमने वाले मनचले लडको व उनका पीछा करने वाले लडको पर सतर्क दृष्टि रखने के सम्बन्ध मे अवगत

कराया गया  तथा ऐसी परिस्थिति होने पर तत्काल डायल 112 व 1090 पर कॉल करने के सम्बन्ध मे अवगत कराया गया व किसी भी परिस्थिति मे अपना मोबाइल नम्बर किसी अनजान व्यक्ति को अनावश्यक न दें व वर्तमान में नये –नये तरीके से हो रही साईबर धाखोधड़ी,  गौरा शाक्ति ऐप, महिला सम्बन्धी अपराध ,साईबर क्राईम के सम्बन्ध मे दी गयी जानकारी दी गयी ।

The post थाना झबरेडा पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक अपराध एंव कानून महोदय के आदेश के क्रम चलाया गया महिला जनजारुकता अभियान appeared first on Navbharat Update.

उत्तराखंड की बेटी महक चौहान का अंडर-20 एशियाई रग्बी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर रुड़की में हुआ भव्य स्वागत
रुड़की।

अंडर-20 एशियाई रग्बी चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली उत्तराखंड निवासी महक चौहान को हरिद्वार,रुड़की,देहरादून तथा अन्य स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया।रुड़की में उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति की ओर से अंतर्राष्ट्रीय शायर,कलम साधना फाउंडेशन के महासचिव तथा उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफजल मंगलौरी ने उत्तरकाशी जनपद की होनहार खिलाड़ी एवं देश की शान महक चौहान को समिति की ओर से सम्मानित किया।

इस दौरान अफजल मंगलौरी ने कहा कि रग्बी एशियाई चैंपियनशिप में अंडर-20 में महक चौहान ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है,जिसके लिए उनके कोच तथा माता-पिता बधाई के पात्र हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को जो प्रोत्साहन दिया जा रहा है इससे उनका हौसला बढ़ता है तथा खेल के प्रति उनकी लगन और मेहनत देश को गौरव प्रदान करती है।इससे पूर्व उत्तराखंड के राज्य मंत्री स्तर श्यामवीर सैनी,उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत सैनी,प्रदीप पाल, पार्षद धीरज पाल,पूर्व पार्षद मोहसिन अल्वी,पत्रकार शशि सैनी,इमरान देशभक्त,सैयद नफिसुल हसन,विकास वशिष्ठ,सलमान फरीदी,शाहरुख कुरैशी,वरदान कुमार आदि ने महक चौहान का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

The post उत्तराखंड की बेटी महक चौहान का अंडर-20 एशियाई रग्बी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर रुड़की में हुआ भव्य स्वागत appeared first on Navbharat Update.

एसडी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव-रविंद्र सिंघल प्रबंधक और अशोक कुमार चुने गए अध्यक्ष
एसडी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव-रविंद्र सिंघल प्रबंधक और अशोक कुमार चुने गए अध्यक्षश्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव आहूत किए गए। जिसमें प्रबंधक,अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चुनाव अधिकारी सुबोध मलिक एवं पर्यवेक्षक नारायण दत्त शर्मा के नेतृत्व में एसडी कॉलेज परिसर में विगत सात जुलाई को प्रबंध समिति के चुनाव आयोजित किए गए थे जिसमें 69 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग करते हुए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार,उपाध्यक्ष दिनेश कुमार,सहायक प्रबंधक मुकेश कुमार गर्ग,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गोयल को चुना गया। इसके साथ ही कुलदीप कुमार गोयल,नत्थू सिंह,राजेश कपिल,संजय कुमार गर्ग,सुनील कुमार तायल,सुनील कुमार,विजय कुमार और विकास कुमार को सदस्य चुना गया था। वहीं चुनाव में प्रबंधक पर पद सौरभ भूषण शर्मा और रविंद्र सिंघल को समान वोट मिलने और एक वोट कैंसिल होने पर विवाद भी हो गया था। अब उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को प्रबंधक पद पर चुनाव हुए लेकिन सौरभ भूषण शर्मा ने इससे दूरी बनाए रखी और एक पद पर हुए इस चुनाव में 39 वोट डाले गए जिसमें 37 वोट लेकर रविंद्र सिंघल प्रबंधक चुने गए।

The post एसडी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव-रविंद्र सिंघल प्रबंधक और अशोक कुमार चुने गए अध्यक्ष appeared first on Navbharat Update.