रुड़की।केंद्रीय ग्रह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की हरिद्वार में हुई ऐतिहासिक जनसभा में रुड़की से युवा भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत कर उनको “स्वामी विवेकानंद-राजयोग” पुस्तिका भेंट की।उन्होंने कहा कि अमित शाह जी के नेतृत्व में पूरे भारत के साथ-साथ उत्तराखंड में भी भाजपा के लिए जो माहौल बन रहा है,उससे उत्तराखंड में आगामी 2027 के लिए जनमत तैयार हो चुका है।जिला महामंत्री अक्षय प्रताप ने कहा कि अमित शाह की ऐतिहासिक रैली से जहां प्रदेश के विकास को गति मिलेगी,वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी एक जोश और आशा का संचार हुआ है।अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों एवं नीतियों की सराहना की।उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश देश का श्रेष्ठ प्रांत बन रहा है और यहां भाजपा के साथ-साथ सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
हरिद्वार में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हुई ऐतिहासिक जनसभा में भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने भेंट की स्वामी विवेकानंद-राजयोग पुस्तक






Monetize your traffic instantly—enroll in our affiliate network!
https://shorturl.fm/lRDp0
https://shorturl.fm/bsvTa